ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ग़ज़ल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 सितंबर 2010

ज़िन्दगी हंसते हुए कटती रहे ...

ज़िन्दगी हँसते हुए कटती रहे तो ठीक है
आप जैसों की इनायत भी रहे तो ठीक है

कोठियों महलों की छत पे चांदनी बिखरे मगर
झोंपड़ों पे भी मेहरबानी रहे तो ठीक है

आप छेडें बात कोई हम सुनाएं हाले दिल
रात ऐसे ही चलो ढलती रहे तो ठीक है

दूरियों मजबूरियों मसरूफियत के दौर में
कुछ ख़बर माँ बाप की मिलती रहे तो ठीक है

सामने बैठे रहो तो रूह को पहुंचे सुकूं
इश्क़ की दीवानगी बढ़ती रहे तो ठीक है

साहिलों को तोड़ने की आरज़ू मत छोडिए
'सोच' भी लेकिन समंदर सी रहे तो ठीक है


- प्रमोद कुमार कुश ' तनहा '